![]() |
|
उङद के लड्डू : ![]() सामग्री : उड़द की धुली दाल- 1 किलोग्राम, बूरा शक्कर (चीनी)- 750 ग्राम, घी- 600 ग्राम, बादाम (चूरा करके)- 150 ग्राम, काजू (टुकड़े करके)- 100 ग्राम, सूखा नारियल (घिसा हुआ)- 250 ग्राम, गोंद (चाहें तो)- 50 ग्राम। बनाने की विधि : उड़द दाल को धोकर सुखाएं और आटा पिसवा लें। अब कड़ाही में घी डालकर गरम करें। उड़द का आटा डालकर हल्का बादामी होने तक सेकें। गोंद डालकर 8-10 मिनट भूनें। फिर बादाम, काजू डालकर 3-4 मिनट और भूनें। इसके बाद आंच से उतारकर ठंडा कर लें। अब इसमें नारियल का बूरा और बूरा शक्कर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर लड्डू बांध लें और एकदम ठंडे होने पर डिब्बे में डालकर स्टोर करें। फायदा- उड़द बलवर्धक होता है, इसका इस्तेमाल बढ़ते बच्चों के लिए फायदेमंद है। |
:: Powered By:: Pramod KhedarJalimpura, Jhunjhunu (Raj.) Call Me !© Copyright: 2008-2026 All Rights Reserved With Pkhedar.UiWap.Com |